Friday, March 22, 2019

गोण्डा : परसपुर कस्बे के पूरे धिरजा मिश्र गांव में आयोजित श्री हनुमान महायज्ञ की 24 मार्च को निकलेगी जलयात्रा// राजन कुशवाहा,

गोण्डा। परसपुर कस्बे के पूरे धिरजा मिश्र गांव के श्रीराम जानकी मंदिर पर रविवार से आठ दिवसीय हनुमान महायज्ञ एवं विराट सन्त सम्मेलन प्रारंभ होगा। यह जानकारी यज्ञ व्यवस्थापक देवेन्द्र दत्त मिश्रा ने दी है। उन्होंने बताया कि समाज के समस्त प्राणी, नर -नारी, बाल- बृद्ध के कल्याणार्थ हेतु परसपुर कस्बे के पूरे धिरजा मिश्र गांव के श्रीराम जानकी मंदिर पर आठ दिवसीय श्री हनुमान महायज्ञ एवं सन्त सम्मेलन आयोजित किया गया है।

यह रविवार 24 मार्च को प्रारंभ होकर 31 मार्च को यज्ञ पूर्णाहुति महाभोग एवं भंडारा होगा। रविवार को परसपुर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर यह जलयात्रा निकलकर सरयू तट जल भरकर वापस होगी। और सायं को पंचांग पूजन एवं मण्डप प्रवेश होगा। यज्ञ शाला में नित्य पूजन, हवन, आरती, प्रसाद, सन्त विद्वान एवं कथा प्रवक्ता मनोज अवस्थी श्रीमुख से संगीतमयी श्रीराम कथा प्रवचन सत्संग होगा।


No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...