
गोण्डा। मसकनवा क्षेत्र के खालेगांव में भाजपा कमल शक्ति अभियान के तहत महिलाओं में अपने अधिकारों के प्रति जन जागृति के लिए भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीना राज मिश्रा, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंजू सिंह खरवार ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। आयोजक जिला उपाध्यक्ष प्रियदर्शिनी सिंह ने महिला पदाधिकारियों को फूल माला पहना कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्य के बारे में बताया। जिलाध्यक्ष मधुबाला वर्मा और संचालक महामंत्री वंदना गुप्ता ने आयी हुयी महिलाओं को केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए अनेक योजनाओं को चलाया है।जिसका लाभ ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा है।जिसमें उज्वला गैस योजना प्रमुख हैं।
जिला उपाध्यक्ष प्रियदर्शिनी सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हर महिलाओं को आत्मनिर्भर व जागरूक अतिआवश्यक है। महामंत्री नमिता तिवारी, मंत्री संगीता सिंह, नगर अध्यक्ष बीना श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष बीना राय, मोनू आदि ने भी सम्बोधित किया। सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने गरीब ग्रामीण महिलाओं को उज्ज्वला गैस योजना के तहत गैस, चूल्हा और अन्य सामान वितरित किया। इस अवसर पर सरिता, शिवपता, रजनी, प्रियंका, रूकसाना, झिनका, रेहाना, पूनम सहित अनेक महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

 
 
No comments:
Post a Comment