Thursday, February 28, 2019

गोण्डा : छपिया क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसकनवां के छात्र-छात्राओं ने पुराने अनुपयोगी सामग्रियों से बनाया फ्लावर्स पाट, फूल, झूमर, गुलदस्ता व अन्य सजावटी वस्तुएं// प्रदीप गुप्ता,


गोण्डा। छपिया क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसकनवां के छात्र-छात्राओं ने तमाम पुराने अनुपयोगी सामग्रियों से फ्लावर्स पाट, फूल, झूमर, गुलदस्ता व अन्य सजावटी वस्तुएं बनाया। इसमे कक्षा छः के विकास, सत्यदेव, खान मोहम्मद, शैलबाला, मीनाक्षी, गोविंद, सनोवर, पूजा, कक्षा सात के अजय, ज्ञानचंद, सिमाली, कोमल, तथा कक्षा आठ की मोहिनी, अनीता, मुस्कान, ज्योति, सानिया, सगुन, सर्वेश्वर, साजिद, अंकित, फजलुल, कोमल का प्रमुख योगदान है।

विद्यालय की अनुदेशक कविता तिवारी, अनामिका व प्रियंका सिंह के सुपरविजन में छात्रों ने क्रियात्मक कौशल के गुुर सीखे तथा नवाचार प्रस्तुत किया। विद्यालय के अध्यापक बिष्णु देेेव शुुक्ल ने बताया कि इससे छात्रों मे रचनात्मक कार्य करने की क्षमता विकसित होती है। कौशल विकास प्रमुखता से होता हैै। उनके अंंदर की प्रतिभा निखर कर विकसित होती है।प्रधानाध्यापक पूरन गुप्ता ने छात्रों द्वारा बनाये गये माडलों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया। तथा उत्कृष्ट माडलों को जिला स्तरीय मेले में प्रदर्शित करने की बात कही।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...