Thursday, February 28, 2019

गोण्डा : छपिया क्षेत्र के गौरा में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में पीएम मोदी के महासंवाद कार्यक्रम की रही धूम// प्रदीप गुप्ता,

गोण्डा। छपिया क्षेत्र में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महा संवाद कार्यक्रम की गौरा में धूम रही। फार्म हाउस मसकनवा में कार्यकर्ताओं ने आयोजित कार्यक्रम को देखा और संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा और क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महा संवाद का लाईव प्रसारण देखा।

उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव आकांक्षाओं का चुनाव होगा। मंडल अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष रघुनंदन पांडे शिव कुमार यादव अनिल पासवान, राजन सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय, राकेश वर्मा विक्रम दीपक, मधुर जय कुमार तिवारी, लल्लू तिवारी, तषारेंद्र, ठाकुर प्रसाद विद्या राम, राम तीरथ वर्मा, चिंटू पांडे, दुर्गा प्रधान, ओंमनाथ, शिवबरन, राम जी, विक्रम, कोटे वर्मा, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मसकनवा फार्म हाउस पर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...