
गोण्डा। मुजेहना ब्लाक में गुरूवार 28 फरवरी को क्षेत्र पंचायत की खुली बैठक ब्लॉक प्रमुख मीरा देवी की अध्यक्षता में बुलाई गई है। जिसमें मुख्य अतिथि मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ़ मुन्ना भैया व विशिष्ट अतिथि गोण्डा सांसद राजा भैया के प्रतिनिधि राजेश सिंह होंगे। संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि खुली बैठक में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, सर्वशिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, लघु सिंचाई सहित अन्य विषयों पर विचार किया जाएगा। बैठक में विकास कार्यो संबंधी चर्चा की जायेगी तथा विकास कार्य कराये जाने संबधी प्रस्ताव लिए जायेंगे। इसके लिये एजेण्डा जारी सभी ग्राम प्रधानो, क्षेत्र पंचायतो के सदस्यों सहित 25 अन्य लोगो को बुलाया गया है।
No comments:
Post a Comment