Sunday, January 27, 2019

गोण्डा : परसपुर बेलसर मार्ग के खमरौनी में वैदिक मंत्रों से शुरू हुआ श्रीशतचण्डी महायज्ञ// दुर्गा प्रसाद तिवारी, ■ यज्ञ से मानव की बढ़ती है ऊर्जा : त्यागी बापू,


गोण्डा। परसपुर बेलसर मार्ग के खमरौनी स्थित ज्वाला माई मंदिर पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर शनिवार को पारम्परिक 19 वां श्री शतचण्डी महायज्ञ शुभारम्भ हुआ। जिसमें अयोध्या से आए वैदिक विद्वानों के वैदिक मंत्रों के साथ अनुष्ठान प्रारंभ किया।

यज्ञ के आयोजक गुजरात के सूरत स्थित हनुमान पीठ के स्वामी रामसेवक दास उर्फ त्यागी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वैदिक धर्म परम्परा यज्ञ प्रधान रही है। यज्ञ का लक्ष्य मानव में त्याग की भावना और ऊर्जा बढ़ती है। समाज में सुख,शांति, सौहार्द के साथ लोगो के आर्थिक विकास के लिए वह पिछले 19 वर्ष से वह गुजरात की अपनी साधना स्थली से खमरौनी में शतचण्डी महायज्ञ आयोजित हो रहा हैं।

श्री शतचण्डी यज्ञ के शुभारम्भ से पूर्व अयोध्या के यज्ञ आचार्य वीरेन्द्र शास्त्री ने सह आचार्य अजीत शुक्ल, धर्मवीर शास्त्री, सूरजदास शास्त्री, अमित शास्त्री व वैदिक बटुक छात्रों ने वेद मंत्रों से यज्ञ वेदी का पूजन किया और यजमान सूर्य नारायण तिवारी सपत्नीक को दस दिवसीय नौ कुण्डीय शतचण्डी यज्ञ का संकल्प दिलाया। यज्ञ आयोजक त्यागी बापू ने अरणी मंथन से प्रज्ज्वलित अग्नि में प्रथम आहुति डालकर यज्ञ का शुभारंभ किया। यज्ञ के सह संरक्षक सिपाही शरण तिवारी व सत्य प्रकाश उपाध्याय ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद तिवारी,बब्बू पाण्डेय व सुखदेव मौजूद रहे।

प्रारंभ हुआ रासलीला कार्यक्रम-
खमरौनी के महायज्ञ स्थल पर शनिवार को स्वामी सुखदेव महाराज रासलीला मण्डल की लीला शुरू हुई। यज्ञ प्रबंधक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने दोपहर सत्र में रामलीला का उद्घाटन राम सीता की आरती से किया। इस मौके पर लीला प्रेमियों को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि राम लीला से समाज में मर्यादा बढ़ती है और रासलीला से राधाकृष्ण के पावन प्रेम से परिवार में सुख शांति और सौहार्द बढ़ता है।

शतचण्डी यज्ञ के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत खमरौनी स्थित ज्वालामाई देवी मंदिर से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। यज्ञ के आयोजक सूरत के हनुमान मंदिर के स्वामी रामसेवक दास उर्फ त्यागी बापू ने शोभायात्रा के पूर्व मंदिर में देवी मां व हनुमान जी की पूजा कर यज्ञ के पूर्ण होने की प्रार्थना की।
सैकड़ों महिलाओं व हजारों की संख्या में शोभायात्रा में राष्ट्रीय व तिरंगा ध्वज के साथ भाग लिया। समाजसेवी सत्य प्रकाश उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद तिवारी व बब्बू पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ों वाहनों के साथ श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा भ्रमण के दौरान रगड़गंज में हनुमान मंदिर व उमरी बेगमगंज में वाराही मंदिर पर पूजन किया। एवं पसका स्थित पवित्र सरयू नदी से कलश में जल भर कर परसपुर डेहरास होकर वापस यज्ञ स्थल पर जलाभिषेक किया।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...