Thursday, January 24, 2019

गोण्डा : परसपुर क्षेत्र के एमपी शुक्ल जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कवि सम्मेलन// राजन कुशवाहा,

गोण्डा।(राजन कुशवाहा)। परसपुर क्षेत्र के मधईपुर कुर्मी के पूरे राम मिलन शुक्ल गांव में बुधवार को स्वर्गीय एमपी शुक्ला की जयंती मनाई गई। परसपुर कस्बे के तुलसी स्मारक इण्टर कॉलेज में शिक्षक रहे स्वर्गीय एमपी शुक्ल के पैत्रिकीय निवास स्थित उनके समाधि स्थल पर प्रबुद्ध जनों ने पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।

बतौर मुख्य अतिथि आरपी सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश पाण्डेय समेत क्षेत्र के हुकुम सिंह, पवन शुकला, अरुण शुक्ल, तरुण शुक्ल, देवता प्रसाद शुक्ल, प्रेमनाथ शुक्ल समेत दर्जनों लोगों ने स्वर्गीय श्रीशुक्ल की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। ततपश्चात कवि सम्मेलन व मुशायरे कार्यक्रम का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि आरपी सिंह बीईओ परसपुर ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।

इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि ऐसे शिक्षणेत्तर कार्यक्रम बच्चों में राष्ट्र प्रेम व समाज सेवा की भावना भरते हैं। देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि साहित्य का स्थान देश के विकास में उल्लेखनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरा सिंह मधुर व हुकुम सिंह ने की। संयोजन कृष्ण कुमार सिंह दीप, संचालन रवींद्र कुमार पाण्डेय ने की। काव्य पाठ का शुभारंभ जयदीप सिंह सरस् ने सरस्वती वंदना एवं स्वरचना प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कवि डॉ सन्त शरण त्रिपाठी, केदारनाथ मिश्रा ललक, रघुनाथ पाण्डेय, गीता त्रिपाठी, वीपी सिंह वत्स, अभिषेक सिंह समेत कई कवियों ने काव्य पाठ किया।

जिसे सुनकर श्रोताओं ने ठहाके लगाते हुए गगनभेदी करतल ध्वनि से उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रबुद्ध जन व श्रोताओं की काफी भीड़ रही है। कार्यक्रम के समापन में अरुण शुक्ला, वरूण शुक्ल, कृष्ण कुमार शुक्ल, संतोष शुक्ल, पवन शुक्ल ने सभी कवियों व श्रोताओं के आभार व्यक्त किया।

1 comment:

  1. शुक्लाजी एक कभी न बुझने वाले चिराग हैं

    ReplyDelete

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...