
गोण्डा। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नकार पूरे खुशाली गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। और आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिक लड़की बीते 19 जनवरी को अपने पाही पर लकड़ी लेने गयी। तभी नाले पर मड़हा रखकर रह रहे गांव के एक व्यक्ति ने बदनीयती से उसकी लड़की से छेड़छाड़ की। और इसके पहले चार पांच दिनों तक उसकी लड़की से अभद्रता की। लड़की का पिता रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहता है। वह बुधवार को घर पहुंचा। तो उसे घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि विपक्षी दबंग है। जिसके भय से उसके परिवार के सदस्य पुलिस को शिकायत नहीं कर पाया। पीड़ित ने विपक्षी ने पीड़ित परिवार को जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को इसकी तहरीर दी है।
 
 
No comments:
Post a Comment