Thursday, January 31, 2019

गोण्डा : मेहनौन विधायक व सांसद संयुक्त रूप में शुक्रवार को करेंगे तेंदुआ मोहिनी में कंसडा पुल व दुर्जनपुर में गौ आश्रय केंद्र का शिलान्यास// पीएन मिश्रा,


गोण्डा। मुजेहना ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम दुर्जनपुर में गौ आश्रय केंद्र का शिलान्यास शुक्रवार को सुबह दस बजे गोण्डा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ़ राजा भैया, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ़ मुन्ना भैया द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा। इसके पश्चात दोपहर बारह बजे ग्राम पंचायत तेंदुआ मोहिनी में कंसडा पुल का शिलान्यास करेंगे। धानेपुर में बाबा फूलनाथ शिव मंदिर पर दोपहर में बजे इंटरलाकिंग का उदघाटन होगा।

इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी गोण्डा कैप्टन प्रभांसु श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार, उपायुक्त श्रम एव रोजगार हरिश्चंद्र राम प्रजापति, संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी मुजेहना योगेश प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख मुजेहना मीरा देवी के प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...