Sunday, January 20, 2019

गोण्डा : पसका सूकरखेत मेला में पौष पूर्णिमा को श्रद्धालुओं ने सरयू संगम में लगाई आस्था की डुबकी// राजन कुशवाहा,

गोण्डा।(राजन कुशवाहा।)। परसपुर क्षेत्र के पसका स्थित सूकरखेत मेला में सोमवार की अलल सुबह कल्पवास कर रहे साधु संत व गृहस्थ जनों ने सरयू संगम त्रिमुहानी तट पर आस्था की डुबकी लगाई। सरयू मैया को पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चन किया। ब्राह्मण व गौ दान किया। गुरुनर आश्रम व वाराह भगवान मंदिर में प्रसाद चढ़ावा व परिक्रमा किया। बताया जा रहा है कि त्रिमुहानी तट पर सुबह से सरयू मैया की जय, वाराह भगवान की जय के जयकारे से गुंजायमान सूकरखेत के सरयू संगम में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। मेले में खानपान, मनोरंजन आदि का आनंद लिया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे हैं। श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। इसके लिये जगह जगह पर महिला पुरुष आरक्षी मुस्तैद रहे।

सूकरखेत महोत्सव रामायण मेला का विहंगम दृश्य :

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...