Friday, January 18, 2019

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र के बाबागंज कस्बे के सड़क दुर्घटना में घायल दस वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर क्षेत्र के बाबागंज कस्बे में बीते बुधवार को सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल दस वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

धानेपुर थाना क्षेत्र के कस्बा बाबागंज का रहने वाला 10 वर्षीय बालक आयुष ने गुरुवार की रात को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बालक के मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों के साथ ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। धानेपुर थाना क्षेत्र के कस्बा बाबागंज के रहने वाले रमेश का 10 वर्षीय लड़का आयुष बीते बुधवार को दुकान के सामने सड़क के किनारे खड़ा था। तभी अज्ञात सवारी वाहन ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। उपचार के लिए परिजन उसे मुख्यालय ले गये। जहां एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार की रात को घायल लड़के ने दम तोड़ दिया।

शुक्रवार को आयुष की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोग स्तब्ध रह गए। धानेपुर पुलिस ने परिजनों के घर पहुंच कर परिवार वालों को सांत्वना दी।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...