Tuesday, January 22, 2019

गोण्डा : डीएम ने पाॅली हाउस के माध्यम से की जा रही खेती का किया निरीक्षण,

तकनीकी खेती अपनाएं किसान, आय होगी दुगुनी- डीएम

गोण्डा। तकनीकी खेती से किसानों की आय कई गुना बढ़ रही है। जिलें के कुछ किसानों द्वारा पाॅली हाउस बनवाकर कैश क्राप की खेती की जा रही है। अन्य किसानों को भी पारम्परिक खेती के अतिरिक्त तकनीक का सहयोग लेना चाहिए इसके अलावा तकनीकी खेती में सरकार द्वारा दी जा रही अनुदान का भी लाभ लेकर आर्थिक समृद्धि करने की आवश्यकता है। यह बातें मंगलवार को मल्लापुर में किसान राकेश शुक्ला, मुण्डेरवा में किसान वैभव पाण्डेय द्वारा पाॅली हाउस के माध्यम से की जा रही खीरा, जरवेरा फूल तथा शिमला मिर्च की खेती तथा गोसाई पुरवा में किसान राकेश की पपीते की खेती का निरीक्षण करने के बाद व्यक्त किए।

जिलाधिकारी ने जिले में किसानों द्वारा अपनाई जा रही तकनीकी व नगदी फसलों की खेती पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिले के किसानों के लिए अच्छे संकेत हैं तथा इससे अन्य किसानों को भी प्रेरणा लेकर तकनीकी खेती हर हाल में अपनानी चाहिए।


उन्होने कहा कि पाॅली हाउस के बनवाने में सरकार द्वारा अनुदान राशि दी जा रही है जिसका लाभ भी किसान लें। उन्होने कहा कि पॉली हाउस तकनीक का उपयोग संरक्षित खेती के तहत किया जा रहा है। इस तकनीक से जलवायु को नियंत्रित कर दूसरे मौसम में भी खेती की जा सकती है। ड्रिप पद्धति से सिंचाई कर तापमान व आद्र्रता को नियंत्रित किया जाता है। इससे कृत्रिम खेती की जा सकती है, इस तरह जब चाहें तब मनपसंद फसल पैदा कर सकते हैं।

ग्रीनहाउस की उपयोगिता जिन क्षेत्रों में परम्परागत खेती नहीं की जा सकती, उन परिस्थितियों में फसलोत्पादन की संभावना बन जाती है। फसलों की उत्पादकता एवं गुणवत्ता बढ़ जाती है। किसी भी स्थान पर वर्ष पर्यन्त फसलोत्पादन संभव है। किसी भी फसल को किसी भी स्थान पर वर्ष पर्यन्त उत्पादित किया जा सकता है तथा बहुत कम क्षेत्र में फसलोत्पादन करके पर्याप्त जीविकोपार्जन संभव है। इसलिए किसानों को तकनीकी खेती अपनानी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक उद्यान अनीस कुमार श्रीवास्तव, निरीक्षक अनिल शुक्ला व अन्य उपस्थित मिले।

◆◆◆ सूचना विभाग गोण्डा- 22 जनवरी 2019

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...