Thursday, January 24, 2019

गोण्डा : परसपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने लड़की भगाने के मामले में चार नामजद के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा,

गोण्डा।(राजन कुशवाहा)। परसपुर कस्बे के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर जबरन लड़की भगाने के मामले में चार नामजद के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

परसपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया है कि उसकी 20 वर्षीय लड़की बीते 19 जनवरी को बाजार में सामान खरीदने गयी। तब से उसकी लड़की घर वापस नहीं लौटी। पीड़ित ने अपने लड़की की गुमशुदगी परसपुर थाने में दर्ज कराई थी। और अपने लड़की की खोज में लगा रहा है। खोज करने पर दुबाई के एक व्यक्ति ने पीड़ित को बताया कि कस्बे का एक युवक उसकी लड़की को जबरन पकड़कर करनैलगंज की तरफ ले गया है। और उसीके परिवार के तीन अन्य लोगों ने आरोपी का सहयोग किया है। पीड़ित जब आरोपी के घर अपने लड़की के बारे में पूछताछ करने गया। तो विपक्षी गणों ने जानमाल की धमकी दी।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने परसपुर कस्बे के अभिषेक कुमार गुप्ता, सुभाष गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। परसपुर थानाध्यक्ष बीएन सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसकी विवेचना एसआई भोला शंकर को सौंपी गई है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...