Friday, January 18, 2019

गोण्डा : परसपुर कस्बे के प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज शाखा पर मनाया गया ब्रह्मा बाबा लेखराज का 50 वां स्मृति दिवस, (राजन कुशवाहा)

ब्रम्हा बाबा का मनाया का 50 वां स्मृति दिवस,

गोण्डा।(राजन कुशवाहा)। परसपुर कस्बे के आटा स्थित ब्रम्हाकुमारीज आध्यात्मिक सेवा केंद्र पर शुक्रवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक ब्रह्मा बाबा दादा लेखराज का 50 वां स्मृति दिवस मनाया गया। श्रद्धालुओं ने उनके प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए। सहृदय श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

परसपुर शाखा संचालिका बीके अनामिका बहन ने बताया कि 18 जनवरी को संस्थान के पितृ पुरुष ब्रह्मा बाबा की 50 वीं पुण्यतिथि को स्मृति दिवस के रूप में आयोजित किया गया। ब्रह्मा बाबा के बारे में बताते हुए बीके अनामिका बहन ने बताया कि बाबा विश्व में स्वर्णिम संस्कृति के सूत्रधार है। बाबा ने आध्यात्मिक ज्ञान योग का मिशन शुरू किया था। जो केवल परम्परागत कर्मकांडों व अनुष्ठानों तक ही सीमित नही, बल्कि यथार्थ में यह एक वैचारिक क्रांति है।

बीके अनामिका बहन ने बताया कि वर्ष 1969 में 18 जनवरी को ब्रम्हा बाबा (लेखराज) अपना शरीर छोड़कर प्रजापिता ब्रह्मा संपूर्णता को प्राप्त हुए। जिन्होंने 1936 में ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना कर मूल्य आधारित शिक्षा, आध्यात्मिक ज्ञान व सहज राजयोग की शिक्षा का प्रचार प्रसार किया। मानव कल्याण के लिए तन, मन व धन से सेवा शुरू किया। धीरे-धीरे वे नारी कल्याण व आध्यात्मिक मूल्यों की क्रांति के अग्रदूत बन गए। ईश्वर के प्रति समर्पित होकर योगी व पवित्र जीवन जीने की शिक्षा दी।

ब्रम्हाकुमारीज आध्यात्मिक राजयोग केंद्र पर शुक्रवार को ब्रम्हा बाबा स्मृति दिवस के अवसर पर ब्रम्ह भोजन कराया गया। जिसमें कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों के भाई बहन व बच्चे सम्मिलित होकर ब्रम्ह भोज प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बीके डॉ सुरेश चंद्र त्रिपाठी, दर्शन कुमार, ममता सिंह, सुनील सिंह, दिनेश कौशल, राम कुमार सोनी, जगदीश सोनी, ओंकार नाथ कौशल, राधेश्याम मिश्रा, विपिन मिश्रा, शंकर भाई, अमित गुप्ता, उमा, राधा, मन्जू, विद्या, गीता, प्रिन्शी सोनी, शालू समेत सैकड़ों भाई बहनों ने प्रसाद ग्रहण किया।


No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...