
गोण्डा। मुजेहना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के मुजेहना मंडल के कई बूथ समितियो का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुजेहना मंडल के राजापुर परसौरा सेक्टर के बूथ राजापुर परसौरा, कौरहे, पेड़ारन, भवानीपुर के बूथों पर बूथ अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को माला और पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया। जिसमें चन्द प्रकाश शुक्ला, प्रमोद पाण्डेय, व्यास नरायन पाण्डेय व संजय सिंह, राम जनम वर्मा, अरूण वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment