
गोण्डा। परसपुर क्षेत्र के जम्बू दीप, भौरीगंज व पसका के सरयू तट पर अक्षय नवम को लेकर लगे मेले में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। बताया जा रहा है कि अयोध्या की चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के परिक्षेत्र में स्थित जम्बू घाट सरयू नदी के तट पर अक्षय नवमी को विशाल मेला लगा। शनिवार को आये हुए मेलार्थियों ने सरयू नदी का पूजन किया। मंदिर की परिक्रमा करके क्षेत्र के बड़े बूढ़े बच्चे महिलाओं ने मेले में जमकर खरीददारी की। सुरक्षा की दृष्टि से शाहपुर चौकी की पुलिस मौजूद रही।

No comments:
Post a Comment