Tuesday, November 7, 2017

गोण्डा- थैंक्यू परसपुर पुलिस कहते गदगद हो उठे लापता किशोर के परिजन,

गोण्डा।(राजन कुशवाहा)। परसपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक प्रशंसनीय कार्य उस समय सामने आया, जब उसे गैर जनपद का लापता 10 वर्षीय किशोर पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने लड़के से हाल पता की जानकारी ली। तो उसे फौरी तौर पर उसके परिजन को बुलाकर सौंप दिया। जिससे उसके परिजन लापता किशोर को पाकर गदगद हो उठे। और खुश होकर कहा थैंक्यू परसपुर पुलिस। थाना परसपुर एसआई आनेन्द्र यादव ने बताया कि पुलिस के हाथ लगे लापता किशोर की पड़ताल करके उसके परिजनों सुपुर्द किया गया।

उन्होंने बताया कि उन्हें गश्त के दौरान परसपुर कस्बे में एक किशोर दिखा। जिससे उन्होंने उसके बारे में पूछताछ किया। तो रियान पुत्र फरीद शौकत नामक 10 वर्षीय किशोर ने अपना हाल पता बताया। पुलिस ने लापता किशोर के बताए पते पर हमदर्द नगर कालोनी थाना सिविल लाइन अलीगढ़ उसके सम्पर्क किया। और सोमवार को आये किशोर के परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परसपुर थाना एसओ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि लापता किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...