Friday, November 3, 2017

गोण्डा- परसपुर नगर पंचायत क्षेत्र के चुनाव में अध्यक्ष पद के पार्टी ने तय किया प्रत्याशी,

गोण्डा। परसपुर में नगर पंचायत का नवसृजन हुआ। अब बारी आई चुनाव की। काफी दिनों की प्रतीक्षा भी साकार हुआ। चुनाव की अधिसूचना भी जारी हो गयी। यहाँ यह पहली बार है कि परसपुर नगरवासी चुनाव लड़ेंगे या मतदान करेंगे। चुनावी चर्चा का दौर चाय पान होटलों की दुकान पर तेजी से लोग बहस करते रहे। पार्टी के समर्थन को लेकर सबकी निगाहें प्रत्याशी के चयन पर टिकी रही हैं। एक ही पार्टी के कई दावेदार अपने अपने टिकट के जुगत में जुट गए। उनके समर्थकों में भी चुनावी बहस होती रही है। टिकट इनको मिलेगा, उनको मिलेगा समेत नाना प्रकार के चर्चाओं का दौर रहा है। कि शुक्रवार को पार्टी के दावेदार का नाम प्रकाश में आया, तो कुछ मतदाता समर्थकों ने खुशियां मनाई। वहीं कई दावेदारों के टिकट न मिलने से चुनाव चर्चा की सरगर्मी तेज हो गयी।

गोण्डा जिला के चार सीटों पर शुक्रवार को भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम के पत्ते खोल दिये। काफी जद्दोजेहद व घमासान के बाद भाजपा ने जिले के नगर निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से तीन नवम्बर को चार अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार मिश्रा ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय के निर्देश पर गोण्डा जिले की खरगूपुर नगर पंचायत क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए राजेश सोनी, कटरा नगर पंचायत क्षेत्र से गया प्रसाद निषाद, परसपुर नगर पंचायत क्षेत्र से विमला सिंह व मनकापुर से प्रदीप कुमार गुप्ता, गोण्डा नपाप से माया शुक्ला, नवाबगंज से अंजू सिंह का नाम प्रकाश में आया है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...