गोण्डा। परसपुर थाना क्षेत्र के परसपुर बालपुर मार्ग पर बाइक एवं वाहन की भिड़ंत हो गयी। जिसमे बाइक सवार गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिये परसपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार- परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चरसडी निवासी 20 वर्षीय अमन चौबे परसपुर बालपुर मार्ग पर बाइक से कहीं जा रहा था। कि बालपुर मार्ग पर बेलई के समीप बुधवार दोपहर बाद वह किसी वाहन के चपेट में आ गया। जिससे उसको काफी चोटे आयी। सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार ने बताया कि घायल का प्राथमिक उपचार कर गम्भीर अवस्था मे जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया।
No comments:
Post a Comment