Tuesday, October 24, 2017

गोण्डा- परसपुर की नवसृजित नगर पंचायत की मतदाता सूची या गड़बड़झाला, मतदाता नाम एक - सूची में दर्ज अनेक,

गोण्डा।(राजन कुशवाहा)। परसपुर ग्राम पंचायत को काफी जद्दोजहद के बाद पिछले वर्ष नगर पंचायत का दर्जा मिला। तो आमजन की खुशियां दोगुनी हो गयी। नवसृजित परसपुर नगर पंचायत के नवसृजन में बगल के आटा व चरहुवाँ ग्राम पंचायत के कुछ हिस्से को शामिल किया गया। जिसमें कुल पन्द्रह वार्ड नामित किये गए हैं। नगर पंचायत परसपुर के बनाये गए वार्डवार मतदाताओं की सूची भी जारी हुई। चुनाव के नेट साइट पर दिख रही मतदाता सूची में कई जगहों पर गड़बड़झाला मिल रहा है। किसी जाति के नाम दूसरे जाति सूचक नाम सदस्यों को मतदाता बना दिया गया है। तो कहीं एक ही वार्ड में एक ही मतदाता के तीन तीन नाम छप गए हैं।

तो कहीं मतदाताओं के नाम ही गायब है। कहीं मृतक नाम भी मतदाता सूची में जुड़े हुए हैं। ऐसे ही तमामों कमियां प्रकाशित मतदाता सूची में प्रशासन के लापरवाही की पोल खोल रही हैं। यह सभी कमियों भरा दास्ताँ नवसृजित परसपुर नगर पंचायत का है। जहाँ एक तरफ पहली बार नगर निकाय में मतदान करने या चुनाव लड़ने की जनता के चेहरे पर खुशी दिख रही है। वहीं मतदाता सूची में विभिन्न गड़बडियों को लेकर मायूसी है। क्षेत्र में चर्चा का विषय बना ऐसे कई नाम जो एक ही वार्ड के सूची में कई बार नाम छपा है।

परसपुर नगर पंचायत के मुरावन टोला वार्ड छह में 185/509 अब्बास अली/ लिल्लाही, 144/140 मो अहमद मो हसन, 69/624 मो नदीम अहमद/ मो नसीम, 160/ 161 मो यूनुस/ मो कल्लू, 53/131 मो सलीम/ जमील अहमद, 35/54 विट्टन/ पुल्लु, 425/660 सुनीता/ अजय कुमार, 575/522 सबाना/उस्मान अली, 159/148 सलमान/मो हसन, 79/77/76 साबिर अली/ मो रफीक, 172/178 हाजरा/ जमील के नाम सूची में अलग अलग दो स्थानों पर छपे हैं। इसी प्रकार से प्रत्येक वार्डो में दर्जनों दर्जन त्रुटियां मतदाता सूची के नेट साइट पर दिख रही है।

परसपुर नगर पंचायत के सृजित वार्ड अंजही आटा उत्तरी, आटा दक्षिणी, चमर टोलियां, ताले पुरवा, नकाई पुरवा, नौशहरा उत्तरी, नौशहरा दक्षिणी, मुरावन टोला, मिश्रन टोला, राजपुर उत्तरी, राजपुर दक्षिणी, राजा टोला पश्चिमी, राजा टोला पूर्वी, साईं तकिया मोहल्ला समेत 15 वार्ड नामित हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...