Monday, August 19, 2019

इटियाथोक : अचानक पेट में दर्द के बाद व्यक्ति ने तोड़ा दम// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,


गोण्डा। इटियाथोक क्षेत्र के बेलवा कर्मडीह गांव निवासी शिवबहाल पाण्डेय (46) पुत्र रामकरन की मजदूरी करते वक्त अचानक पेट मे दर्द हुआ। और वह अचेत हो गया। यह देख जब तक लोग कुछ समझ पाते, और उपचार के प्रयास किया। तब तक उसने दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी बेटे बेटियों व परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल रहा है। पूरे गांव में मातम पसर गया। मिली जानकारी के अनुसार- सोमवार कि सुबह शिवबहाल मजदूरी करने के लिए बगल के गांव चवनढार भरिया लवेदपुर में गया। वहीं हो रहे मकान निर्माण में अन्य के साथ मजदूरी करने लगा। सुबह तकरीबन 11 बजे के काम करते समय प्यास लगने पर पानी पिया। कुछ देर बाद अचानक उसके पेट में दर्द के साथ ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। तो वह चारपाई पर लेट गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई। जिस पर ग्रामीणों का तांता लग गया। सूचना पाकर आई पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस बावत इटियाथोक कोतवाल राकेश सिंह ने कहा कि मजदूरी को गए व्यक्ति की अचानक तबियत खराब हुई। और उसकी मौत हो गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजा है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...