Monday, August 19, 2019

मुजेहना : शिविर लगाकर दिलाई गयी भाजपा की सदस्यता// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,


गोण्डा। संगठन पर्व बीजेपी सदस्यता अभियान पूरे देश में 20 अगस्त तक रहेगा। पिछले लोकसभा चुनाव में जिस बूथ पर भाजपा कमजोर रही है। उस बूथ को प्रदेश नेतृत्व ने चिन्हित कर सी ग्रेड बूथ विधान सभावार सूची जिले को भेजा था। सी ग्रेड बूथों पर प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, सांसद, विधायक लगाए गए। मेहनौन विधानसभा में कुल 65 सी ग्रेड बूथ चिन्हित किए गया।

मुजेहना मंडल में कुल 27 सी ग्रेड बूथ चिन्हित किया गया। मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मुजेहना के सी ग्रेड बूथ संख्या 428 भोरहा में सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया को लगाया गया। रविवार को सांसद राजा भैया ने सदस्यता कैंप सूर्यपाल सिंह इंटर कॉलेज भोरहा मे आयोजित किया। जिसमें लगभग 240 लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। विधायक विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भैया को 6 सी ग्रेट बूथो पर लगाया गया। देवरिया अलावल के बूथ संख्या 231 से 235 पर रविवार को देवरिया अलावल के प्रधान मुस्तकीम खान के आवास पर 386 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया ने देवरिया अलावल के प्रधान मुस्तकीम खान व उनके सैकड़ों समर्थकों को माला पहनाकर भाजपा में सदस्यता दिलाई। भोरहा गांव के सदस्यता में ग्रामीणों का काफी उत्साह लोगों में रहा है। राजा भैया ने कहा कि मोदी की सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे पर जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही है। उन्होंने कहा मुजेहना उनका घर है। उन्होंने कभी मुजेहना और मनकापुर में कोई अंतर नहीं समझा। उन्होंने कहा कि मुन्ना भैया को पुनः 2022 में मेहनौन का विधायक बनाना है।

इस अवसर पर चंद्र प्रकाश शुक्ला, राजीव कुमार सिंह बिट्टू सिंह, विनोद सिंह, महेश तिवारी, प्रमोद पांडे, व्यास नारायण पांडे, लखपत शुक्ला, ननमुन्ना प्रधान, भीकम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अन्नू सिंह, गिरजा कांत गुप्ता, अरुण प्रकाश त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, पूरन सोनी, सालिक राम, राम जन्म वर्मा, यज्ञ नारायण मिश्रा, अंगद वर्मा, कुनकुन सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में भाजपा समर्थक शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...