Friday, August 23, 2019

धानेपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां हुई पूरी// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,


गोण्डा। धानेपुर थाना परिसर में स्थित सिद्धपीठ बाबा ब्रम्हदेव स्थल पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की तैयारियां पूरी हुई। गुरुवार को थाना परिसर में ब्रह्म देव स्थान पर भक्तों द्वारा अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। थानाध्यक्ष धानेपुर रतन कुमार पाण्डेय ने बताया कि शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव को थाना परिसर में भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन- कीर्तन आदि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम गायक अमरमणि दुबे की टीम द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी क्षेत्रीय लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त मुजेहना ब्लॉक की ग्राम पंचायत पूरे सबसुख के राजस्व ग्राम सोहिली में स्थित सिद्धपीठ श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़ी भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...