Sunday, June 30, 2019

गोण्डा : मेहनौन विधायक ने ग्रामीणों के संग सुनी प्रधानमंत्री मन की बात// वाईएन मिश्रा,

गोण्डा : मेहनौन विधायक ने ग्रामीणों के संग सुनी प्रधानमंत्री मन की बात// वाईएन मिश्रा,

गोण्डा। मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भैय्या ने रविवार को मुजेहना ब्लॉक के ग्राम बेलहरी के बूथ पर पहुंच कर बीजेपी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यकम का सीधा प्रसारण सुना। और उनकी बताई गई बातों पर अमल करने का संकल्प दिलाया।

दरअसल केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद पहला कार्यक्रम व 54 वां एपिसोड मन की बात कार्यकम का सीधा प्रसारण का आयोजन वैसे तो सभी बूथों पर बूथ अध्यक्षों की अगुवाई में होना था। लेकिन बेलहरी बूथ पर मेहनौन विधायक के पहुंचने से यह कार्यक्रम खास हो गया। विधायक ने लोगों के साथ मन की बात सुनी। प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण पर बल दिया। इस पर कार्यक्रम के बाद विधायक ने भी लोगों से इस मुहिम में लगने की अपील की है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शुक्ल, प्रधान चंद्रकांत त्रिपाठी, पूर्व प्रधान संदीप मिश्र, यज्ञ नारायण मिश्रा बूथ अध्यक्ष पूरे सबसुख, मनोज तिवारी, प्रमोद पांडेय समेत सैकड़ो शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...