Sunday, June 30, 2019

गोण्डा : धानेपुर कस्बे में पर्यावरण व जल सरंक्षण जनजागरण को लेकर निकली पौधों की बारात// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर कस्बे में पर्यावरण व जल सरंक्षण जनजागरण को लेकर निकली पौधों की बारात// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर कस्बे में पर्यावरण व जल सरंक्षण जनजागरण को लेकर पौधों की बारात निकाली गई। हाथों में पौध लेकर आमजनमानस धानेपुर कस्बा के ब्लाक परिसर, पुलिस थाना, सीएचसी समेत विभिन्न स्थानों पर पौधौ की बारात में शामिल हुआ। जिसमें मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, थानाध्यक्ष रतन कुमार पाण्डेय, डा0 विवेक मिश्र, जिला पंचायत सदस्य राम उदार वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, एडीओ पंचायत दिलीप कुमार उपाध्याय, चन्द्र प्रकाश शुक्ला सहित आम जनमानस शामिल रहा है। इस दौरान आमजनमानस समेत थानाध्यक्ष रतन पाण्डेय, विधायक विनय द्विवेदी ने पौधरोपित कर प्राकृतिक संपदा को हरा भरा रखने का संदेश दिया।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...