Wednesday, May 8, 2019

गोण्डा : इटियाथोक क्षेत्र में धूमपूर्वक मनाई गई भगवान परशुराम जन्मोत्सव// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा : इटियाथोक क्षेत्र में धूमपूर्वक मनाई गई भगवान परशुराम जन्मोत्सव// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय). इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बेंदुली में भगवान परशुराम की जन्मोत्सव धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर धर्म सभा द्वारा श्री शांति निवास कथा भवन का लोकार्पण संगठन के संरक्षक स्वामी दयाल मिश्र ने किया तथा श्रीरामचरित मानस का पाठ करते हुए भगवान परशुराम के चरित्र को जीवन में उतारने के लिए ब्राह्मण समाज के युवाओं का आह्वान किया गया।

संगठन द्वारा संकल्प लिया गया कि वर्ष भर अनवरत प्रत्येक सप्ताह में दो दिन हिन्दू समाज के एक न एक व्यक्ति के घर श्रीराम चरित मानस का पाठ किया जाएगा। और हर वर्ष विधि विधान से भगवान परशुराम जन्मोत्सव समेत अन्य सनातन त्योहारों को मनाया जाएगा।

इस अवसर पर संगठन के संस्थापक डॉ0 रामानन्द तिवारी ने भगवान परशुराम और परशु का पूजा करते हुए कहा कि यह हमारे तेज और पराक्रम का प्रतीक है। ब्राह्मण समाज अपने त्याग और बलिदान के लिए समाज में सदैव पूजनीय रहा है। इन्होंने कहा की परशुराम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। परशुराम को बुराई की संहारक के प्रतीक के तौर पर देखा जा सकता है। जिन्होंने 21 बार धरती से सभी पापी क्षत्रियों का नाश कर दिया था। ऐसा कहा जाता है कि भगवान परशुराम आज भी जीवित हैं।

इस अवसर पर संरक्षक स्वामी दयाल मिश्र, राजेश तिवारी, शिव मंगल शुक्ल, मेवालाल तिवारी, राम निवास तिवारी, अध्यक्ष धर्म चंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी, राजू तिवारी, राम आशीष तिवारी, कोषाध्यक्ष दीनानाथ तिवारी, सुरेश तिवारी, राम नारायण तिवारी, राम सरन विश्वकर्मा, विनोद कुमार, हरीश, अम्बरीष, धर्मेंद्र तिवारी, अमित मालिक राम समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...