Wednesday, May 8, 2019

गोण्डा : आईटीआई हाल में धूमपूर्वक मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा : आईटीआई हाल में धूमपूर्वक मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। पंडित दीनदयाल शोध संस्थान के आईटीआई हाल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही धूमपूर्वक मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि डॉ0 स्वामी भगवदाचार्य, अध्यक्ष सनातन धर्म परिषद एवं तुलसी जन्मस्थली न्यास ने दीप प्रज्वलन किया। परशुराम भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। इस दौरान समिति के सभी पदाधिकारियों और गणमान्य ने परशुराम भगवान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पितकर नमन वन्दन किया गया।

जनपद के कवि शिवाकांत मिश्र विद्रोही, कवियत्री ज्योतिमा शुक्ला, विनय कुमार शुक्ल अक्षत सहित चन्दन कवि ने अपनी काव्य रचनाओं की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में युवा गायक अमरमणि दूबे ने अपने मधुर कण्ठ से श्रोताओं का मनमोहा। तदोपरान्त उपस्थित जनपद के आगन्तुकों ने मंच पर अपने विचार रखे।

चित्रकूट से पधारे कथा वाचक राजीव लोचन पाण्डे ने परशुराम भगवान के जीवन पर बिस्तृत ब्याख्यान किया। जबकि अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के दिनेश कुमार तिवारी ने स्वस्थ्य समाज की स्थापना के लिए संगठन को सशक्त और मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा की परिषद गैर राजनैतिक है। सर्वधर्म समभाव के पोषक हैं। इसलिए परिषद किसी जाति धर्म का न तो विरोध करता है, और न ही षड्यंत्रकारी नीतियों को अपनाता है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि ब्राह्मण कभी किसी का अहित नही चाहता है। उसके बावजूद भी समाज के कुछ विकृत मानसिकता वाले लोग समाज को जातियों में बाटने अथवा ऊंच नीच और छुआ छूत जैसे प्रपंचो के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कुप्रचार करते हैं। कुप्रचारों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन अपने समाज को एकता के सूत्र में पिरोने तथा असहाय, निरीह, पीड़ित की सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

मंच संचालन कर रहे कृषि विज्ञान केंद्र के प्रसार वैज्ञानिक सन्त कुमार त्रिपाठी ने परिषद के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आयोजन का समापन कराया। इस अवसर पर उमापति त्रिपाठी, विष्णु प्रताप पाण्डेय, रतन कुमार, विकास पाण्डे, विनोद कुमार शुक्ला, मुरलीधर पाण्डे, राजीव पाण्डे, विनोद कुमार मिश्र, उत्तम पाण्डे, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ प्रदीप शुक्ला, हरिनाथ पाण्डे, भानु तिवारी, हरीश तिवारी, राजेश शुक्ला, विनीत तिवारी, आनन्द पाण्डे, शिवपूजन पाण्डे, अनुभव शुक्ल, राजन, अमित, सुरेन्द्र मिश्र सूर्य, पंकज पाण्डे, मनोज मिश्रा, इंद्रकांत शुक्ल, अमित मिश्रा सहित सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...