Wednesday, May 8, 2019

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में दो माह कार्यकाल में यूपी 100 पुलिस टीम ने किए दर्जनों से अधिक सराहनीय कार्य// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में दो माह कार्यकाल में यूपी 100 पुलिस टीम ने किए दर्जनों से अधिक सराहनीय कार्य// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र की डायल 100 की पीआरबी 0867 के पीआरबी कर्मियों सीपी डीएन सिंह, प्रभारी एचसीपी जयराम यादव और चालक होमगार्ड राम ललन तिवारी के लिए गौरवशाली दिन रहा है। क्योंकि इस टीम को संचालित डायल 100 की 44 चार पहिया वाहन और 23 दुपहिया वाहनों में माह अप्रैल 2019 के लिए सर्वश्रेष्ठ घोषित कर सीपी डीएन सिंह और उनके सहयोगियों को परसनल ऑफ द मंथ पुरस्कार, प्रभारी एसआई दयाराम सरोज ने अपने सहयोगी स्टाफ एसआई अमरेंद्र एसआई ओम नाथ त्रिपाठी मास्टर ट्रेनर राम सभा चौबे कांस्टेबल विनोद कुमार धर्मेंद्र कुमार रवि सिंह स्वतंत्र विक्रम सिंह एवं समस्त आरो आईपी स्टाफ की उपस्थिति में स्वागत करके सम्मानित किया।

डायल 100 पुलिस टीम प्रभारी दयाराम सरोज ने बताया कि पीआरबी 0867 के सदस्य सीपी डीएन सिंह पूर्व में डीजीपी महोदय के द्वारा सिल्वर मेडल से सम्मानित किए जा चुके हैं। थाना धानेपुर में मात्र दो महीना पाँच दिन के कार्यकाल में दर्जनों से भी अधिक गुड वर्क किए हैं ।

बुधवार को इवेंट नंबर 0152 कालर सतीश पांडे की सूचना पर पांच मिनट में कोनिया बनकट के पास अवध डिपो की एक्सीडेंट हुई जनरथ ए.सी. बस में फंसे हुए 70 यात्रियों को शीशा तोड़कर पीआरबी 0867 के टीम के सदस्य सीपी डी एन सिंह प्रभारी एचसीपी जयराम यादव और चालक होमगार्ड राम ललन तिवारी ने बचाया। और सीपी डीएन सिंह ने डायल यूपी 100 वाहन के फर्स्ट एड बॉक्स से करीब 15 घायल यात्रियों का इलाज किया गया।

10 यात्रियों को एंबुलेंस अस्पताल भिजवाया गया। मित्र पुलिस की भूमिका को दर्शाता है। पीआरवी कर्मियों के द्वारा किया गया यह कार्य मानवीय दृष्टिकोण से अत्यंत ही उत्कृष्ट रहा।

छह मार्च को कॉलर रहीम सूचना पर जाकर ताजिए की रास्ता अवरुद्ध करने को लेकर गहराते विवाद को सुलझाया। सात मई को कॉलर शोभाराज के सूचना पर जाकर पैमाइश के दौरान उग्र होते विवाद को शांत कराया गया। आठ मई को विश्व महिला दिवस पर सीपी डी एन सिंह ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन एवं विचारों से स्कूली बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक किया।

चार मार्च को कालर रघुराज बर्मा के सूचना पर जमीनी विवाद में बलवा होने की संभावना को लेकर 5 लोगों को अरेस्ट कर थाना धानेपुर को सुपुर्द किया गया। दस अप्रैल को कालर सोनू मिश्रा की सूचना पर बुजुर्ग माता-पिता के गाली देने और मारने को आरोपी को अरेस्ट कर थाना धानेपुर में सुपुर्द किया गया।

17 मई को कालर दुर्गा सिंह के एक्सीडेंट होने की सूचना पर डायल 100 की गाड़ी से सरकारी अस्पताल पहुंचाकर इलाज करा कर पीआरबी कर्मियों ने मानवता के मिसाल को पेश किया। तीन मई को कालर सरजू सिंह निवासी उज्जैनी कला की सूचना पर जाकर बिगड़ैल बेटों के द्वारा बुजुर्ग बाप को मारने पीटने की घटना पर जाकर बिगड़ैल बेटों के द्वारा माफी मंगवा कर बुजुर्ग पिता को इंसाफ दिलाया गया।

बीते सात मई को कॉलर तुलसीराम वर्मा निवासी पुरे तेंदुआ खास की सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने टूटते हुए विवाह के बंधन को जोड़कर दो अलग अलग परिवारों के चेहरे पर पीआरबी के सदस्य सीपी डी एन सिंह और उनके सहयोगियों के द्वारा मुस्कान बिखेर दिया गया। जिसके चारों तरफ मुक्त कंठ से आम जनमानस में सराहना हुई।

बताते चलें कि सीपी डी एन सिंह सरल विचार शिष्ट आचरण और उदारता पूर्ण कार्यशैली से प्रेरित होकर थाना इटियाथोक कृषक बालिका इंटर कॉलेज के विद्यालय परिवार के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।

इसके अतिरिक्त पूर्व में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह आईपीएस लल्लन सिंह, आईपीएस एडीजी आदित्य कुमार मिश्रा, आईपीएस एवं वर्तमान पुलिस अधीक्षक, उमेश प्रकाश सिंह आईपीएस के द्वारा नगद इनाम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करके हौसला बढ़ाया जा चुका है।

आज की इस वर्तमान समाज में जहां जनता पुलिस को अपने दिल में जगह नहीं दे पा रही है। वहीं सीपी डीएन सिंह हजारों लोगों के दिलों में जगह और सम्मान प्राप्त करने में सफल रहे हैं। जो कहीं न कहीं पुलिस विभाग में मील का पत्थर स्थापित कर दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...