Monday, May 6, 2019

गोण्डा : छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव मेंं चोरो ने लाखो के जेवरात व नकदी उडाया// प्रदीप गुप्ता,

गोण्डा : छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव मेंं चोरो ने लाखो के जेवरात व नकदी उडाया// प्रदीप गुप्ता,

गोण्डा। छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव मे अज्ञात चोरो ने चैनल का ताला तोड़कर अन्दर घुस कर अलमारी व बक्से मे रखे जेवरात नगदी उठा ले गये। पीड़ित के अनुसार मई के आखिरी सप्ताह मे उसकी लड़की की शादी है। जिसके लिए तमाम जेवरात खरीद रखे थे।पीड़ित ने चोरी की लिखित सूचना छपिया थाने पर दी है। लेकिन अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस चुनाव की बात कर रही है। मसकनवा चौकी क्षेत्र के ग्राम पायरखास में सुभाषचन्द्र तिवारी के घर में अज्ञात चोरो द्वारा तीन मई की रात को मुख्य दरवाजे पर लगे शटर का ताला तोड़कर घर मे प्रवेश कर अलमारी व संदूक का ताला तोड़कर लाखो का जेवरात समेत चालीस हजार नगद ले उड़े।

रात में लाइट न होने के कारण परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने आधी रात को घटना को अंजाम दिया। सुबह घर वाले उठे तो शटर व आलमारी के ताले टूटे हुए थे।घर का सामान बिखरा देख घर वालो के होश उड़ गये। घर मे कोहराम मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। पीड़ित ने बताया कि घर के बगल काली जी मन्दिर के पास टूटे बक्से व जेवरात के रखने वाले केस व कपडे बिखरे मिले।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...