Wednesday, May 22, 2019

गोण्डा : मुजेहना क्षेत्र के रूद्रगढ़ नौशी के गौ आश्रय केंद्र का अपर निदेशक पशुपालन ने किया औचक निरीक्षण// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : मुजेहना क्षेत्र के रूद्रगढ़ नौशी के गौ आश्रय केंद्र का अपर निदेशक पशुपालन ने किया औचक निरीक्षण// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना क्षेत्र के रूद्रगढ़ नौशी के गौ आश्रय केंद्र पर रहने वाले पशुओ की दुर्दशा पर व अपूर्ण संचालन पर बाबा विश्व स्वरूप ब्रह्मचारी सहित कई ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व सांसद गोण्डा को शिकायती पत्र दिया था। जिसमे पांच बिंदुओं पर मांग करते हुए शिकायतकर्ताओ ने उच्चाधिकारियों से जल्द ही गौ आश्रय केंद्र पर सही संचालन की मांग की थी। साथ ही अगर गौ आश्रय केंद्र पर संचालन व्यवस्था में सुधार ने होने पर बाबा विश्वस्वरूप महराज ने आमरण अनशन की चेतावनी दी थी।

इसी क्रम में मंडलायुक्त के निर्देश पर बुधवार को अपर निदेशक पशुपालन व जिला पशु चिकित्सधिकारी गोण्डा डॉ आरपी यादव ने दोपहर बाद गौ आश्रय केंद्र रूद्रगढ़ नौशी ने पहुँचकर निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ो पशुपालक व किसान भी पहुँच गये। मौके पर पाँच गाये मृत पायी गयी। व गौशला के दूसरे छोर पर दर्जनों मृत पशुओ के सड़े गले अवशेष पाये गये। लगभग 2 घण्टे की जांचोपरांत जाँच करने गये अधिकारियो को संचालन समिति का रजिस्टर नही मिल पाया। और न ही संचालन समिति का कोई सदस्य ही उपस्थित रहा।

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के ग्राम रूद्रगढ़ नौशी के सचिव रत्नाकर गुप्ता को गौ आश्रय केंद्र की दुर्दशा पर कोपभाजन बनना पड़ा। इस मामले में ग्रामीणों के हंगामे के चलते अपर निदेशक ने ग्रामीणों को खदेड़ने के लिये थाना धानेपुर से पुलिस बल बुलवाया। पुलिस बल के आते ही ग्रामीण गौ आश्रय केंद्र से भाग लिये।इस संबंध में गौ आश्रय केंद्र की जाँच करने गये अपर निदेशक पशुपालन सादिक अली ने बताया कि गौ आश्रय केंद्र के संचालन समिति से संचालन का रजिस्टर 2 दिन के अंदर माँगा गया है। रजिस्टर मिलते ही जाँच रिपोर्ट उच्चधिकारियों को प्रेषित की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...