Friday, May 17, 2019

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में विद्युत पोल से टकराई बोलेरो गाड़ी पलटी, एक की मौत, तीन घायल// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में विद्युत पोल से टकराई बोलेरो गाड़ी पलटी, एक की मौत, तीन घायल// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र के बग्गी रोड के पान्डेय बाजार शुक्लपुर देहातीय इन्टर कालेज के सामने बीती रात तेज रफ्तार बोलेरो जीप वाहन धारा प्रवाह विद्युत खम्भे से टकरा कर पलट गई। जिससे उसमे सवार एक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार घटना बीती रात लगभग 11 बजे की है। धानेपुर की तरफ से आ रही बलेरो अनियंत्रित होकर 11000 हजार विद्युत पोल से टकरा गई। इतना जोरदार हादसे की आवाज सुनकर आसपास घरो मे सो रहे लोग भयभीत हो गए। और बचाव के लिये घटना स्थल की तरफ दौडे। ग्रामीणों का कहना है कि उस समय विद्युत आपूर्ति रही है। कई घरो की केबिल तार टुट गये। तारो से चिंगारी निकलने लगी। जिससे लोग आगे बढने की हिम्मत नही कर सके। इतनी जबरदस्त टक्कर रही कि बोलेरो के दरवाजे उखड कर फिल्मी अन्दाज मे दूँर गिरे।

बताया जाता है घटना की सूचना पावर हाउस धानेपुर को दी गयी। आपूर्ति बंद होने के बाद लोग घटनास्थल पर गये। टार्च की रोशनी किया। चालक संतोष सैनी पुत्र जगदीश सैनी उम्र 18 वर्ष निवासी वनकटी सुर्यवली सिंह के मजरे बढईक पुरवा थाना मोती गंज ने घायल अवस्था मे बताया कि वह पांच लोग हैं। जिसमे दीना नाथ शर्मा पुत्र तीरथ उम्र 16 वर्ष, अजय सैनी पुत्र लाल बहादुर उम्र 20 वर्ष तथा अभिषेक सैनी पुत्र जगदीश उम्र 21 वर्ष स्कूल की बाउन्डरी के उस पार मिले। जिसमे दीनानाथ नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी।

बाकी गम्भीर रूप से घायल थे। सभी लोग एक ही गांव के निवासी बताये जाते है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार बताया जाता है कि कल शाम को रामनगर बाजार मे किसी मोटर साइकिल से टकराने से घायल हो गया था। जिसके इलाज के लिए लोग उसे लेकर अस्पताल जा रहा थे। रास्ते मे वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। और उसकी मौत हो गयी।

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष धानेपुर अतुल चतुर्वेदी ने बताया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। सभी घयलो को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...