Sunday, May 19, 2019

गोण्डा : डायल 100 पुलिस टीम को किया गया सम्मानित// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : डायल 100 पुलिस टीम को किया गया सम्मानित// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। कोतवाली देहात क्षेत्र के सालपुर चौकी अंतर्गत महामानव गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज खमरिया हरिवंश सालपुर में प्रतिभा सम्मान एवं उत्साह वर्धन समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि कैलाश नाथ वर्मा, जिला अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तथा विशिष्ट अतिथि सब इंस्पेक्टर दयाराम सरोज प्रभारी यूपी 100, मास्टर ट्रेनर राम सभा चौबे पूर्व आर्मी रिटायर मेजर रहे हैं।

जनपद में संचालित समस्त चार पहिया व दुपहिया डायल 100 की थाना धानेपुर की पीआरबी 0867 के टीम के सदस्य सीपी डी एन सिंह प्रभारी एचसीपी जयराम यादव व चालक एचजी राम ललन तिवारी की टीम के मनोयोग से सरकारी काम निष्पादित करने मानवता एवं कर्तव्य परायणता का परिचय देते हुए कार्य से प्रभावित होकर महामानव गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज खमरिया हरिवंश सालपुर के प्रबंधक चंद्रगुप्त मौर्य ने सम्मान सभा का आयोजन किया।

जिसमें डायल 100 के जांबाज सिपाही दयानंद सिंह व उनके सहयोगी टीम मुख्य आरक्षी जयराम यादव चालक होमगार्ड राम ललन तिवारी को स्मृति चिन्ह वह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कुशल संचालन एवं पर्यवेक्षण के लिए डायल 100 के प्रभारी सब इंस्पेक्टर दयाराम सरोज व मास्टर ट्रेनर राम शोभा चौबे को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

महामानव गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज खमरिया हरिवंश सालपुर के छात्र मनोज कुमार वर्मा कक्षा 8 को प्रथम पुरस्कार साइकिल, कक्षा 10 में रुचि तिवारी को द्वितीय पुरस्कार  सिलाई मशीन व कक्षा 8 के शुभम और तृतीय पुरस्कार सीलिंग फैन देकर मनोबल बढ़ाया।

इस वर्तमान समय में जनता पुलिस कोसों दूर भाग रही है। उन के नजदीक आने से वह बात करने से कतराती है। ऐसे परिवेश में आम जनता और लोगों के बीच में डायल 100 के सीपी डी एन सिंह एवं उनके सहयोगियों के द्वारा कुशल मनोयोग से किए गए कार्य से आम जनता के बीच में एवं उनके मन मंदिर में विशेष जगह स्थापित कर चुकी है। वही सम्मान सभा समारोह में इस टीम को देखने के लिए सैकड़ों लोग उत्साहित रहे। बेहद ही जोश और उमंग के साथ लोगों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। और डायल 100 के पुलिस कर्मियों के हौसलों को बढ़ाया।

बतौर मुख्य अतिथि कैलाश नाथ वर्मा ने अपने उद्बोधन में कॉलेज के प्रबंधक अध्यापक गण एवं पढ़ने वाले छात्रों की प्रशंसा किया। साथ ही पुलिस और मीडिया को एक साथ एक मंच पर समागम करवाने के लिए आयोजक चंद्रगुप्त मौर्य को वर्तमान समय में जनता के दिलों में अपनी विशेष पैठ बना चुके डीएन सिंह और उनके सहयोगियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित करना सुखद बताया। और कहा कि इससे पुलिस और जनता के बीच की दूरियां कम हो गई। श्री वर्मा ने पुलिस विभाग में निरंतर हो रहे बदलाव को लेकर प्रसन्नता जताई। एवं जिले के कप्तान राकेश प्रकाश सिंह को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि कप्तान जी ने जनता और पुलिस के बीच बनती दूरियों को कम करने का काम किया। और कहा कि वह लोग भविष्य में भी अपेक्षा करते हैं कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ऐसे ही कार्यक्रम और भी होते रहे। जिससे कि पुलिस मित्र का संदेश जन जन तक पहुंचे। वहीं डायल 100 के सिपाही डीएन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कुछ कर ऐसा कि दुनिया बने तेरे जैसा। और अपने उद्बोधन में उन्होंने बताया कि अच्छा काम किसी भी पद पर रहते हुए किसी भी समय किसी भी पल किया जा सकता है। अगर आपके मन में स्वीकार करने की हिम्मत और सुधार करने की नियत है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि हम हमेशा बेहतर करने का प्रयास करते रहते हैं जब भी कोई इवेंट या घटना हमको देखने को मिलती है तो उसको हम एक चैलेंज के रूप में स्वीकार करके करते हैं। इसके अतिरिक्त बच्चों को उन्होंने अपने संदेश में बताया कि मनुष्य को जीवन में कभी भी सेटिस्फाई नहीं होना चाहिए क्योंकि अगर आदमी सेटिस्फाई हो जाता है तो वह अपने जीवन में बेहतर कार्य नहीं कर पाएगा क्योंकि ज्ञान प्राप्त करने की सीमा अनंत है। डायल 100 के प्रभारी दयाराम सरोज ने अपने उद्बोधन में डायल 100 के कार्यों के बारे में बताया और कहा कि पूरे जनपद में हमारी 67 पीआरबी गाड़ियां संचालित है।

जिसमें डायल 100 की थाना धानेपुर केपीआरबी 0867 के सदस्य सीपी डी एन सिंह पिछले ढाई वर्षों में पूरे मनोयोग के साथ शानदार कार्य किया है। जिसमें उनको कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। जिसमें प्रमुख रूप से डीजीपी महोदय ओपी सिंह के द्वारा सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। अभी तत्काल में ही धानेपुर थाना क्षेत्र कोनिया बनकट में एसी जनरथ बस की दुर्घटना में फंसे 70 लोगों के जान बचाने के लिए पुलिस अधीक्षक राकेश प्रकाश सिंह के द्वारा नगद पुरस्कार एव डीआईजी महोदय के द्वारा प्रदत प्रशस्ति पत्र को पुलिस लाइन में समारोह आयोजित करके प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...