Tuesday, April 9, 2019

गोण्डा : धानेपुर के इंटर कालेज परिसर में आयोजित हुआ सपा बसपा संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर के इंटर कालेज परिसर में आयोजित हुआ सपा बसपा संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर कस्बे के स्वर्गीय चंद्रशेखर शुक्ल कृषक बालिका इंटर कालेज के परिसर में सपा बसपा का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिस की अध्यक्षता सपा बसपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह उर्फ़ पंडित सिंह ने किया। मनकापुर के पूर्व विधायक राम बिशुन आजाद, बलरामपुर के पूर्व विधायक जगराम पासवान, सपा व बसपा के जिलाध्यक्ष, मेहनौन की पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला सहित प्रमुख लोगो की उपस्थिति में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ।

कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओ को पूर्व विधायक रामबिशुन आजाद, नंदिता शुक्ला, जगराम पासवान, रणविजय सिंह, अनवर शकील, महफूज खान, कमरुद्दीन सहित कई लोगो ने सम्बोधित किया। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की।

इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष प्रधानसंघ व मुजेहना के ग्राम प्रधान अजय सिंह, साधना सिंह, सुशीला गौतम, चंद्रभान मिश्रा ग्राम प्रधान गुलरिहा, राधेश्याम मिश्रा, सूरज सिंह, राहुल शुक्ला, रामानंद तिवारी, जनार्दन पाण्डेय सहित हजारों की संख्या में सपा बसपा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...