Saturday, April 13, 2019

गोण्डा : परसपुर क्षेत्र के पसका निहाल वैश्य पुरवा में विषाक्त भोजन के जद में आकर दर्जनों बीमार// राजन कुशवाहा,

गोण्डा : परसपुर क्षेत्र के पसका निहाल वैश्य पुरवा में विषाक्त भोजन के जद में आकर दर्जनों बीमार// राजन कुशवाहा,

गोण्डा। परसपुर क्षेत्र के पसका के निहाल वैश्य पुरवा में मुंडन संस्कार भोज कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों ग्रामीण विषाक्त भोजन के जद में आकर बीमार हो गए। जिन्हें इलाज के लिये आसपास के नजदीकी अस्पताल समेत परसपुर सीएचसी पर पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती राजमणि सिंह के मुताबिक- परसपुर थाना क्षेत्र के पसका निहाल वैश्य पुरवा गांव में बीते शुक्रवार को रामराज सिंह के नाती प्रियांश का मुंडन संस्कार कार्यक्रम था। आसपास गांव के ग्रामीणों ने कार्यक्रम में शामिल होकर भोजन किया। शनिवार की सुबह अचानक लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। आनन फानन में इलाज के लिये उन्हें नजदीकी सीएचसी पहुंचाया गया।

जहाँ पर राजमणि सिंह 50 वर्ष, अंकिमा सिंह 14 वर्ष, अंतिमा सिंह 21 वर्ष, पिंकी सिंह 25 वर्ष, लुटई यादव 42 वर्ष, नथुनी लाल यादव 10 वर्ष का इलाज हो रहा है। चिकित्सक ने बताया कि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ उदयराज, डॉ मुख्तार, शैलेन्द्र सिंह, आशा, एएनएम की टीम मौके पर भेजी गयी है। वहीं मौके पर पहुँचकर विषाक्त भोजन खाने के मामले में बीमार लोगों को दवा वितरित कर उपचार किया जा रहा। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुँचकर रिंकी, बबलू, आदर्श, दीपांश, सुनीता, विमला, साक्षी समेत तीन दर्जन से अधिक पीड़ितों का उपचार कर दवा वितरित किया। ऐसा माना जा रहा है कि मुंडन संस्कार में शामिल होकर भोजन करने वाले आसपास गांव के सैकड़ों लोग इसके जद में हैं।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...