Sunday, April 14, 2019

गोण्डा : परसपुर क्षेत्र के हरदिहा डीहा में लगी आग से तीन भैंस झुलसी व एक बाइक समेत घर गृहस्थी के सामान जले// राजन कुशवाहा,

गोण्डा : परसपुर क्षेत्र के हरदिहा डीहा में लगी आग से तीन भैंस झुलसी व एक बाइक समेत घर गृहस्थी के सामान जले// राजन कुशवाहा,

गोण्डा। परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अचानक आग लगने से उस समय अफरा तफरी मच गई। जब गेंहू की मड़ाई कर रहे ट्रैक्टर थ्रेशर से निकली एक चिंगारी ने आग का उग्र रूप ले लिया। मामला परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरदिहा डीहा गांव की है। रविवार के दोपहर में यहाँ के शेर सिंह थ्रेशर से गेंहू की मड़ाई कर रहे थे। तभी थ्रेशर से निकली एक चिंगारी ने उग्र रूप धारण कर लिया। जिससे गांव के तीन लोगों के घर गृहस्थी का सामान, नकदी, अनाज जलकर नष्ट हो गया। शोरगुल होने पर ग्रामीण बचाव के लिये दौड़े। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक आग के विकराल रूप ने कई घरों को अपने आगोश में ले लिया।

जिसके चपेट में आकर शेर सिंह कन्हार का छप्पर चौपाल में रखा घर गृहस्थी के सामान, अनाज 15 कुंतल गेंहू एवं एक मोटरसाइकिल जलकर राख हो गए। दो भैंस जलकर जख्मी हो गईं। माता प्रसाद का छप्पर भूशैला जल गया, एक भैंस जख्मी हो गयी। हौसिला मिश्रा का सरसों अनाज घर गृहस्थी के सामान आग के भेंट चढ़ गए। सूचना पर पहुंची अग्निशमन व पुलिस समेत ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हल्का लेखपाल महेश ने मौके पर पहुंचकर अग्नि क्षति का आकलन किया।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...