Monday, April 8, 2019

गोण्डा : मनकापुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव में सामाजिक कार्यकत्री शिवा प्रियदर्शनी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता की निकाली रैली// प्रदीप गुप्ता,

गोण्डा : मनकापुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव में सामाजिक कार्यकत्री शिवा प्रियदर्शनी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता की निकाली रैली// प्रदीप गुप्ता,

गोण्डा। मनकापुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव में सामाजिक कार्यकत्री शिवा प्रियदर्शनी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी।

भारत निर्वाचन आयोग की मंशा अनुरूप लोकतंत्र के महाकुंभ में देश के मतदाताओं को उनके एक- एक मत का महत्व बताने, सशक्त लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान करने हेतु मतदाताओं को आगे लाने के उद्देश्य से बाल सामाजिक कार्यकर्ता संघ ने गांव- गांव जाकर वाहन रैली निकाली। जिस के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान करने के लिए आमजन को प्रेरित किया।

सोमवार को मनकापुर तहसील मुख्यालय से बाल सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। जगह-जगह रास्ते मे स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदान करने हेतु प्रेरित किया। रैली मनकापुर बाजार भरहूँ, अशरफपुर, महुआडीह, खुशियाली जोत,पूरे देवनाथ, सोनार पुरवा, फीलखाना, सीतलापुरी, मनकापुर गांव, शेखपुरा, मिर्जापुर, बैरीपुर, रमवापुर, पंडितपुर, उपाध्याय पुरवा, चिरैया, हीरा चौराहा, मंसाराम पुरवा, करौंदी, देविया पुर, देवरहना, जगदीशपुर बाजार आदि गांव में निकालकर स्लोगन के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक किया गया।

बताते चलें कि बाल सामाजिक कार्यकर्ता संघ ने आगामी चुनाव के लिये मतदाता जागरूकता रैली निकाला। रैली में अमरदीप, दिव्या दिव्यदर्शनी, पूजा मन मोहिनी, शालिनी शर्मा, निशा शर्मा, शिखा यादव, कंचन कसौधन, खुशी कुमारी गुप्ता, कृपा शंकर गिरी, राजदीप, करण गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, अनन्या, विराट सहित दर्जनों बच्चे शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...