Thursday, April 4, 2019

गोण्डा : परसपुर क्षेत्र के मधईपुर खांडेराय के मुसौली में अचानक लगी आग में मड़हा जलकर राख// राजन कुशवाहा,

गोण्डा : परसपुर क्षेत्र के मधईपुर खांडेराय के मुसौली में अचानक लगी आग में मड़हा जलकर राख// राजन कुशवाहा,

गोण्डा। परसपुर क्षेत्र के मधईपुर खांडेराय के मुसौली गांव में गुरुवार के दोपहर बाद एक फूस के मड़हा में अचानक आग लग गयी। जिससे मड़हा में रखा पम्पिंग सेट इंजन, गल्ला, भूसा जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार - परसपुर क्षेत्र के ग्राम मधाई पुर खाण्डे राय के मजरा मुसौली में राम सूरत पासी का मड़हा में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गयी। और जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने पूरे मड़हे को अपने आगोश में ले लिया। बचाव के लिये दौड़े ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक मड़हा समेत उसमे रखा अनाज, भूसा व इंजन आग में जलकर राख हो गया।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...