Friday, April 5, 2019

गोण्डा : इटियाथोक में सड़क निर्माण में मनमानी पर बिफरे ग्रामीण// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा : इटियाथोक में सड़क निर्माण में मनमानी पर बिफरे ग्रामीण// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा। (प्रदीप पाण्डेय)। इटियाथोक बाबागंज मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य इन दिनों जोरो पर चल रहा है। चुरिहारपुर गांव में मार्ग निर्माण में अनियमितता बरते जाने पर शुक्रवार को कुछ ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। और कार्य भी बंद करवा दिया। आनन फानन में कार्य कर रही कंपनी के अधिकारी मौके पर आये तब पुनः काम आरम्भ हुआ।

गांव के शिक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया की सीधी सड़क को मनमानी करके हमारे घर वाले उत्तरी पटरी पर अधिक बढ़ा दिया गया था। इस वजह हमारे परिवारो सहित गांव के कई लोगो को आपत्ति हो रही थी। मेसर्स सूर्या कंपनी उक्त गांव में आरसीसी सड़क का निर्माण करा रही है। कंपनी के मजदूरों ने सड़क को मनमानी करके गांव में एक तरफ ज्यादा मोड़कर बना दिया था।

गांव के कुछ लोगों ने इसी बात को लेकर हंगामा कर दिया और सड़क के निर्माण कार्य को फौरन बंद करा दिया। मौके पर सहायक अभियंता एस0 पी0 सिंह ने मजदूरों को डाट फटकार कर ठीक तरीके से निर्माण कार्य शुरू कराया, तब ग्रामीण शांत हुए।

बता दे की उक्त मार्ग काफी जर्जर है जिसका निर्माण कार्य इन दिनों चल रहा है। इटियाथोक से बाबागंज तक सम्पूर्ण सड़क करीब 19 किलोमीटर लंबी है।
उक्त गांव में जहा विवाद था सीसी रोड की माप 240 मीटर लंबी और 3 मीटर चौड़ी बताई गई। उक्त सड़क इटियाथोक से ईश्वर नन्द कुटी तक बन गई है। इसके आगे का निर्माण कार्य चल रहा है। बीच में कई गांव है। जहाँ पर कीचड़ और जलभराव अधिक होता है। इन ग्रामो में तारकोल और कंकड़ की जगह सीसी रोड बनाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...