Friday, April 12, 2019

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र के गनेशपुर ग्रंट के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली बलरामपुर में पलटने से तीन महिला की मौत, दर्जनों घायल// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र के गनेशपुर ग्रंट के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली बलरामपुर में पलटने से तीन महिला की मौत, दर्जनों घायल// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र के गनेशपुर ग्रंट गांव के मजरा साहबगंज के रहने वाले कौशल पासवान की लड़की अर्पिता का मुंडन संस्कार के लिए शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर गांव के लोग देवीपाटन जा रहे थे। बलरामपुर जिले के भैसाहवा डिप के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलट गई। जिससे उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। महिला के मौत की सूचना के बाद गांव में मातम छा गया।

यह हादसा कोतवाली देहात बलरामपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर मार्ग पर भैंसहवा डीह डिप के पास का है। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने श्रद्धालुओं से भरी ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे श्रद्धालुओं से भरी ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार धानेपुर थाना क्षेत्र साहिबगंज की रहने वाली गंगाजली 70 वर्ष पत्नी जगराम यादव समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई।

जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें बलरामपुर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में गांव की ननका पत्नी ओम प्रकाश 45, संचित राम यादव की पुत्री सीमा 16 व आरयंश 6 को गंभीर चोटें आईं हैं। दोपहर में हुई इस हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। एसओ अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि धानेपुर थाना क्षेत्र के साहिबगंज से मुंडन कराने के लिए लोग गये थे। गांव की गंगाजली की मौत हो गई है। कुछ लोग घायल हो गए हैं।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...