Friday, April 12, 2019

गोण्डा : भावना से होती है भगवान की प्राप्ति- पं0 राकेश शास्त्री, ◆ इटियाथोक क्षेत्र के फरेंदा कानूनगो गांव में आयोजित नव दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में जुट रहे श्रोता// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा : भावना से होती है भगवान की प्राप्ति- पं0 राकेश शास्त्री,

इटियाथोक क्षेत्र के फरेंदा कानूनगो गांव में आयोजित नव दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में जुट रहे श्रोता// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के फरेंदा कानूनगो गांव में आयोजित नव दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के दौरान अवध धाम से पधारे पंडित राकेश शास्त्री जी महाराज ने कहा कि जाति पाति नहीं बल्कि भगवान भाव के भूखे है। भावना से होती है भगवान की प्राप्ति। अतः भगवान को सच्चे मन से स्मरण करना चाहिए। भक्ति में वह शक्ति है कि भगवान को अपने घर बुलाकर भक्त जैसा चाहे वैसा ही भगवान को करना पड़ता है। यहाँ भगवान अपने भक्त के वश में हो जाते है। मानव जाति को अच्छी सीख लेने के लिए संतो के संग अवश्य ही रहना चाहिए। संतो के संग रहने से सत्संग सुनने का अवसर मिलता है, और मानव जीवन सफल हो जाता है।

महराज जी ने आगे की कथा का वर्णन करते हुए कहा की सत्संग से ही ईश्वर की प्राप्ति होती है।
अहंकार भगवान का आहार है, इसलिए मनुष्य को किसी भी प्रकार का अहंकार नहीं करना चाहिए। महाराज ने आगे कहा कि प्रत्येक मनुष्य को हरहाल में प्रातः काल उठकर भगवान का स्मरण करने के बाद ही कोई भी अन्य कार्य आरम्भ करना चाहिए। घर में वही वस्तु बननी चाहिए जिससे भगवान का भोग लगाया जा सके। बताया की बिना भगवान का भोग लगाए कोई भी भोग प्रसाद करना बहुत बड़ा पाप होता है।

कथा के दौरान मुख्य यजमान श्याम नारायण मिश्र, सावित्री देवी, राजेन्द्र मिश्र सहित राजीव कुमार तिवारी, सीताराम मिश्रा, स्वयं प्रकाश तिवारी एवं अनेक श्रोतागण उपस्थित रहे। 8 अप्रैल को आरम्भ कथा अनुष्ठान 16 अप्रैल को हवन और भंडारे के साथ संपन्न होगी।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...