Tuesday, March 5, 2019

गोण्डा : करनैलगंज कस्बे में महाशिवरात्रि पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में निकली महाशिव संदेश शोभायात्रा// प्रवीण श्रीवास्तव,

गोण्डा। करनैलगंज कस्बे में मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहन सुमित्रा के तत्वावधान में बालूगंज मोहल्ले से विशाल महाशिव संदेश शोभायात्रा निकाली गई। इस संदेश यात्रा में उप जिलाधिकारी करनैलगंज ने ध्वजारोहण और नारियल फोड़कर शिव संदेश शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली करनैलगंज राजेश कुमार सिंह एवं पुलिस बल मुस्तैद रही है।

यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो घंटाघर, गाड़ी बाजार, सर्वा माई चौराहा, रेलवे स्टेशन से होते हुए संतोषी माता मंदिर पहुंची। जहां यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर नमामि गंगे के मुकेश कुमार वैश्य, उमेश चंद्र शुक्ला, कन्हैया लाल वर्मा, चंद्र प्रकाश शुक्ला, रामजी लाल मोदनवाल, महादेव, शिव शरण तथा ब्रह्माकुमारी शाखा की सभी बहनों के साथ नगर के लोगों ने प्रतिभाग किया।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...