Friday, March 15, 2019

गोण्डा : जिले की नन्ही अंशिका को भोपाल में मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान पत्र// प्रदीप पांडेय,

गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)।
जब हौसला कर लिया ऊँचे उड़ान का...... फिर देखना फ़िजूल है कद आसमान का..... इन्ही भावो को इटियाथोक क्षेत्र के प्रथमिक विद्यालय भीखमपुरवा की 8 वर्षीय छात्रा अंशिका ने अपने चरित्र में चरितार्थ किया है।

बताते चलें कि इस नन्ही सी बच्ची को भोपाल में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। भोपाल में 15 मार्च को आयोजित एक आयोजन में गोण्डा की चर्चित और नन्ही अंशिका को अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान पत्र मिला है।मंच से अंशिका ने अपने प्रतिभा का प्रर्दशन किया तो तालियों की गड़गड़ाहट से सम्पूर्ण हाल गूँज उठा और लोगो ने गोंडा के नन्ही परी की जमकर सराहना की। लोगो ने उसके साथ सेल्फ़ी भी ली।

बताते चले की इटियाथोक शिक्षाक्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्द्यालय भीखमपुरवा में कक्षा तीन में अंशिका पढ़ती है जिसने आज तक कई पुरस्कार और प्रमाण पत्र हासिल किये है। नन्ही अंशिका भारत के सभी जिलों का नाम महज 6 मिनट 26 सेकेण्ड मे सुनाकर शानदार रिकार्ड भी स्थापित कर चुकी है। अंशिका की इस उपलब्धि से उनकी मां सरिता मिश्रा कॉफी खुश है। और वे इसके लिए ईश्वर को धन्यवाद देती है। वही अंशिका के बड़े पिता प्रमोद कुमार मिश्र ने इसे गौरवमयी पल बताया। अंशिका को पढ़ाने वाले सरकारी स्कूल के शिक्षक जगत नारायण और मुनिशा वर्मा इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहें है।

अंशिका के पिता मनोज मिश्र बेटी की इस महान उपलब्धि से काफी खुश हैं। और इसे अपना सौभाग्य बता रहें है। कहा कि अंकक यह पुत्री किसी होनहार पुत्र से कम नही है। यह जितना पढ़ना चाहेगी उतना पढ़ाएंगे। और जो बनना चाहेगी। उसे पूरी कोशिश करेंगे। वही अंशिका ने कहा कि वह पढ़ लिखकर डीएम बनना चाहती हु। इटियाथोक बीआरसी केंद्र के अनिल श्रीवास्व, बृजेश शुक्ल, देव प्रभाकर पाण्डेय, अनुराग मिश्र ने कहा की अंशिका ने इटियाथोक ब्लाक व जिले का नाम रोशन किया है। जो गौरव की बात है।

वहीं आनन्द त्रिपाठी, वीरेन्द्र तिवारी सहित विनोद मिश्र, राकेश यादव, सुभाष शुक्ल, शास्वत सिंह, आशुतोष शुक्ल, दीपक यादव, सुभाष विश्वकर्मा, रूनम गुप्ता, कहकशा बेगम, राकेश अग्रहरि, इरशाद खान, श्रवण वर्मा, महेश शुक्ल, प्रेम प्रकाश मिश्र सहित क्षेत्रवासियों ने अंशिका को दिल से बधाई दी है। वही खण्ड शिक्षा अधिकारी इटियाथोक रामराज ने बधाई देते हुए बच्ची को बधाई दी, तथा इसे ऐतिहासिक क्षण बताया।

इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के ग्राम प्रधान कुँवर साहब तिवारी, अमेरिका प्रसाद, अजीत सिंह, जंग बहादुर, धीरेन्द्र तिवारी, नन्द किशोर मिश्र, राजेश दुबे, सहजराम तिवारी आदि ने ख़ुशी जताई।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...