Monday, March 18, 2019

गोण्डा : करनैलगंज क्षेत्र के चौरी निवासी जगदीश प्रसाद यादव का मणिपुर में प्रवक्ता पद पर चयन होने पर जताया हर्ष// प्रवीण श्रीवास्तव,


गोण्डा। करनैलगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम चौरी निवासी जगदीश प्रसाद यादव का केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा मणिपुर में प्रवक्ता के पद पर चयन होने पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम चौरी निवासी जगदीश प्रसाद यादव करनैलगंज के सरयू डिग्री कॉलेज में केमेस्ट्री के शिक्षक रहे हैं। उनका चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा रसायन विज्ञान के प्रवक्ता के पद पर केंद्रीय विद्यालय उखरुल मणिपुर में हुआ है।

जगदीश प्रसाद यादव का कहना है कि वह मामूली वेतन पर पढ़ाते रहे हैं। और पढ़ाने के साथ साथ वे अपनी शिक्षा का अभ्यास करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रवक्ता पद पर नियुक्ति पत्र मिलने पर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने इस कामयाबी का श्रेय अपने पिता राम अभिलाख यादव एवं गुरुजनों को दिया है।

उनके चयन पर क्षेत्र के अनुपम कुमार मिश्रा, पवन कुमार सिंह, सत्यप्रकाश मौर्या, सरयू डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरबी सिंह, राजमणि मिश्रा, विश्वनेश श्रीवास्तव, कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राधेश्याम मिश्रा, ममता मिश्रा, रामदेव सिंह, परमानंद जयसवाल, राजाराम, डीपी मौर्या, दिनेश प्रताप सिंह सहित तमाम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

3 comments:

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...