Sunday, March 31, 2019

गोण्डा : धानेपुर पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल रवाना किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार - धानेपुर थाने के उप निरीक्षक शादाब आलम अपने हमराही प्रवीण पाण्डेय, शिव नारायण यादव, विनोद पाण्डेय के साथ रविवार की सुबह गश्त पर निकले। तभी उतरौला मार्ग पर इंदिरा नगर पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को एक अदद 12 बोर का कट्टा व दो अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम पता समद उर्फ भल्लू पुत्र रशीद खान निवासी ग्राम कलंदर पुरवा थाना धानेपुर बताया। इस बाबत थानाध्यक्ष धानेपुर अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल रवाना कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...