Sunday, March 31, 2019

गोण्डा : पसका सूकरखेत के वाराह मन्दिर परिसर में आयोजित हुआ शनिवार की एक शाम होली मिलन उत्सव में कवि सम्मेलन के नाम कार्यक्रम// राजन कुशवाहा, ■ पसका के कुँवर राजाबाबू स्मृति में राजघराने ने कलमकार कवि साहित्यकार को किया सम्मानित,


गोण्डा : पसका सूकरखेत के वाराह मन्दिर परिसर में आयोजित हुआ शनिवार की एक शाम होली मिलन उत्सव में कवि सम्मेलन के नाम कार्यक्रम// राजन कुशवाहा,

■ पसका के कुँवर राजाबाबू स्मृति में राजघराने ने कलमकार कवि साहित्यकार को किया सम्मानित,

गोण्डा। पसका सूकरखेत के वाराह मन्दिर परिसर में शनिवार की एक शाम होली मिलन उत्सव में कवि सम्मेलन के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें देर रात तक सरस काव्य धारा का श्रोताओं ने आनन्द लिया। वाराह भगवान की छत्र छाया में सन्त बहादुर सिंह पिंकू प्रधान प्रतिनिधि पसका ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प की। और दीप प्रज्ज्वलित करके काव्य पाठ का औपचारिक उदघाटन किया।

ततपश्चात पसका कोट के कुँवर विजय बहादुर सिंह राजाबाबू की स्मृति में कलमकार कवि साहित्यकार को वस्त्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पसका राजघराने के कुँवर देव् व्रत सिंह कृष्णम, कुँवर जय व्रत सिंह सत्यम ने उपस्थित कलमकार कमल किशोर सिंह, सुरेश गुप्ता, राजकुमार सोनी समेत कवि साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरा सिंह मधुर, संचालन रवींद्र पांडेय रवि ने किया। जयदीप सिंह सरस ने माँ शारदे के आराधना से काव्य पाठ शुभारंभ किया। बाराबंकी से शिवकुमार व्यास, बहराइच से महेश्वर बख्श सिंह महेश, गोण्डा से सुरेंद्र सिंह झंझट, अवधेश सिंह, परसपुर से कृष्ण कुमार सिंह दीप, राम लखन यज्ञसैनी व धानेपुर से संदीप मानवता ने अपनी अपनी रचनाएं पढ़ी। जो देर रात तक काव्य पाठ के रसधारा में श्रोतागण मंत्रमुग्ध हुए।

इस अवसर पर अशोक सिंह, पवन शुक्ला, दिग्विजय सिंह, कुलदीप सिंह, सूर्य प्रकाश जायसवाल, मुन्ना सिंह, ओम प्रकाश सिंह, घनश्याम मेडिकल, विजय कुमार मिश्र सुरेंद्र मिश्रा, रामू समेत काफी संख्या में काव्य प्रेमी श्रोतागण शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...