Thursday, March 7, 2019

गोण्डा : परसपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ अज्ञात बदमाशों ने बृद्ध से रकम छीनकर फरार// राजन कुशवाहा,


गोण्डा। परसपुर क्षेत्र के एक बैंक से रकम निकाल कर घर जा रहे बृद्ध से बेखौफ अज्ञात बदमाश दिनदहाड़े रकम छीनकर फरार हो गए। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। आसपास के लोगों से सघनता से पूछताछ की। पीड़ित ने इसकी तहरीर थाने पर दी है।

मामला परसपुर थाना क्षेत्र के डेहरास का है। यहाँ ग्राम चंदई पाण्डेय पुरवा निवासी दीनानाथ पाण्डेय के यहाँ लड़की की शादी में बरात आना था। जिसके लिये वह डेहरास स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रकम निकालकर गुरुवार के दोपहर को अपने नाती शिवपूजन के साथ बाइक पर बैठकर घर के लिये चले। रास्ते मे परसपुर बेलसर मार्ग पर वह गांव की तरफ मुड़े। तभी पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक बेखौफ बदमाश उनके कुर्ते की जेब फाड़कर तकरीबन पचास हजार रुपये रकम छीनकर फरार हो गए। शोरगुल होने पर आसपास के लोग दौड़े। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।।

इस बाबत परसपुर थानाध्यक्ष बीएन सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...