Sunday, March 10, 2019

गोण्डा : रानी बाजार के धर्मशाला में हिन्दू परिषद की हुई बैठक// प्रदीप पाण्डेय,


गोण्डा। (प्रदीप पाण्डेय)। रानी बाजार के राम जानकी धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल व राष्ट्रीय छात्र परिषद की संयुक्त बैठक रविवार को आयोजित की गई है। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आशीष अवस्थी, प्रदेश महामंत्री अंकुर अवस्थी, प्रांत सह संगठन मंत्री इंद्रबलि सिंह और विभाग कार्याध्यक्ष शीतला प्रसाद तिवारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए इंद्रबलि सिंह ने राम जन्मभूमि भूमि प्रकरण पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला जबकि शीतला प्रसाद तिवारी ने अन्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद के गठन पर प्रकाश डाला।

प्रदेश महामंत्री अंकुर अवस्थी ने हिंदू निधि संग्रह, सदस्यता विस्तार, संगठन की मजबूती, हिंदू केंद्र के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष आशीष अवस्थी ने कार्यकर्ताओं से अपने मिशन पर तनमन से जुटने का अहवान किया।

प्रांत सह संगठन मंत्री इंद्रबलि सिंह ने संतोष उपाध्याय को जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय अधिवक्ता परिषद, वरुण कुमार तिवारी जिला उपाध्यक्ष अन्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद, शंभू सिंह विसेन को जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, रामशंकर शुक्ल को प्रखंड अध्यक्ष अन्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद बेलसर, अशोक श्रीवास्तव को प्रखंड अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल इटियाथोक, सहजराम गुप्ता को प्रखंड संरक्षक अन्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद इटियाथोक, रवि कुमार गुप्ता को प्रखंड अध्यक्ष रूपईडीह अन्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद, रामशंकर शुक्ल को प्रखंड अध्यक्ष अन्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद बेलसर, सांवली मोहन मिश्रा को प्रखंड संरक्षक अन्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद घोषित किया। बैठक का संचालन फूलचंद्र गुप्ता जिला महामंत्री अन्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने किया।

इस अवसर पर सुनील तिवारी, विजय जैसवाल, विजय साहू, आरती आर्य, ईश्वरशरण तिवारी, बाबा रामस्वरूप दास, लक्ष्मीकांत कसौधन, रामकुमार दुबे, रंजीत तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, मुन्ना दुबे, श्रीकांत मिश्रा, रामबहादुर तिवारी, अवधेश तिवारी, प्रताप नारायण त्रिपाठी, पवन यादव, उदित नारायण, शिवराज यादव, सतीश सिंह, हरिनारायण दास, निर्मल कुमार ओझा, अशोक ओझा, रामशरण गुप्त, शरद सोमानी, दिनेश चंद्र गुप्ता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...