Friday, March 15, 2019

गोण्डा : महाराजा देवी बख्श सिंह पुस्तकालय में राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में हुआ कवि गोष्ठी का आयोजन// राजन कुशवाहा,


गोण्डा। महाराजा देवी बख्श सिंह पुस्तकालय में राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में शुक्रवार को कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. सूर्य पाल सिंह ने किया। मुख्य अतिथि शिव कुमार व्यास प्रांतीय उपाध्यक्ष व विशिष्ट कवि अजय प्रधान प्रांतीय मंत्री व प्रदीप महाजन उपस्थित रहे। गोष्ठी में राष्ट्रीय कवि संगम जिला इकाई का विस्तार जिला संयोजक गोण्डा जय दीप सिंह सरस एवं प्रांतीय पदाधिकारियों के विचार विमर्श से किया गया।

जिसमें कवि हीरा सिंह मधुर, कवि घनश्याम गोंडवी, कवि सुरेंद्र सिंह झंझट, कवि रवींद्र नारायण भ्रमर, कवि कृष्ण कुमार सिंह दीप, कवि संत शरण त्रिपाठी संत के सरंक्षक मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर कवि विनय शुक्ल अक्षत महामंत्री,
कवि राम लखन यज्ञसेनी - कोषाध्यक्ष, कवि रवीन्द्र पाण्डेय रवि - जिला मीडिया प्रभारी, कवि केदारनाथ मिश्र ललक एवं कवि वीपी सिंह व कवि राजकुमार राजू- जिला उपाध्यक्ष, कवि ज्योतिमा शुक्ला, कवि संदीप मानवता, कवि मुकेश सोनी जिला मंत्री के रूप में मनोनीत किए गए।

इस अवसर पर गोष्ठी में अविरल अभिलाष, संदीप ओझा, मनीष सिहँ, सूरजभान दुबे, हरीराम शुक्ल प्रजागर, शिवाकांत मिश्र विद्रोही, चन्दन तिवारी रुद्र सहित सभी उपस्थित कवियों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम आयोजक कवि जय दीप सिंह "सरस" गोण्डवी ने सभी कवियों व अतिथियों को साभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...