Sunday, March 31, 2019

गोण्डा : पंडरी कृपाल क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सेवानिवृत्त हुए शिक्षक की भावभीनी विदाई// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : पंडरी कृपाल क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सेवानिवृत्त हुए शिक्षक की भावभीनी विदाई// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। पंडरी कृपाल शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय महादेवा की एनपीआरसी व प्रधानाध्यापिका चंपा सिंह अपनी 40 वर्ष सेवा के उपरांत 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गयी। इस अवसर पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में शिक्षिका चंपा सिंह को पुष्प माला से अभिवादन किया। पुस्तकें, अंगवस्त्र आदि बस्तुएं देकर सम्मानित किया। इस दौरान चंपा सिंह ने काफी भावुक होकर अपने सभी सहयोगी अध्यापिकाओ का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कामना श्रीवास्तव, रूबी गुप्ता, कुमुद, कुमारी सौम्या गुप्ता, माया वर्मा, कुमारी नुसरत जहाँ आदि अध्यापिकाएं सहित सैकड़ो की संख्या में विद्यालय के छात्र व छात्राएं शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...