Wednesday, March 13, 2019

गोण्डा : मसकनवा क्षेत्र के हनुमान मंदिर मण्डप में रूद्र महायज्ञ में मण्डप प्रवेश सम्पन्न// प्रदीप गुप्ता,

गोण्डा। मसकनवा क्षेत्र के श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर मण्डप में शुरु हुये 1008 श्री अष्टलिंग रूद्र महायज्ञ और नौ दिवसीय रूद्राभिषेक के दूसरे दिन देव आवाह्न के साथ मंडप प्रवेश कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रमाध्यक्ष रत्नेश दास जी महराज, यज्ञाचार्य गिरीशानंद महराज, विकासानंद शास्त्री मुख्य यजमान चन्द्रभान सिंह व उनकी धर्मपत्नी आशा देवी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। देव आवाह्न के साथ मंडप प्रवेश महोत्सव प्रारंभ हुआ।

पृथ्वी पूजन, कलश पूजन, देव पूजन के साथ विविध क्रम कांड कराये गये। संदीप शास्त्री, कृष्ण नंदन शास्त्री और अशिलेश शास्त्री ने महारूद्र जाप किया। यज्ञाध्यक्ष ने कहा कि देवों के देव महादेव का पूजन करने से सारी मनोकामना पूरी होती है। भगवान शिव शंकर अपने भक्तों की हर समय रक्षा करते हैं। शिव साधना से तन मन को शांति मिलती है। इस पावन अवसर पर बृजेश प्रताप नारायण सिंह, आनंद सिंह, अभय सिंह, समाजसेवी अरविंद सिंह, जितेन्द्र सिंह, गणेश सिंह, बलबीर सिंह, दलबीर सिंह, सतीश सिंह, रविन्द्र नाथ, सुनील पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, सतेन्द्र कुमार, अजीत, आशुतोष, शुभकरन तिवारी, जगदीश पाठक सहित सैकड़ों लोग रहे।

अरणीमंथन और भगवान जन्मोत्सव बुधवार को
श्री अष्टलिंग रूद्र महायज्ञ में अरणीमंथन के द्वारा अग्नि देवता का आवाह्न किया। और कथा व्यास पीठाधीश्वर आचार्य शान्तनु महराज के सरस के द्वारा संगीतमयी श्री हरि कथा के दौरान भगवान जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...